यात्रियों को बड़ी राहत: अब इन स्टेशनों पर 50 की जगह 10 रुपये में मिलेगी प्लेटफॉर्म टिकट
भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. कोरोना की वजह से लगी सभी पाबंदियों को हटाकर अब रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया है. अब यात्रियों को 50 रुपए की जगह 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा.


इस बात की जानकारी मध्य रेलवे ने ट्वीट कर दी है. बता दें देश में महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए प्लेफॉर्म टिकट के प्राइज बढ़ा दिए थे, जो कि बढ़कर 50 रुपये कर दिए गए थे.
10 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
मध्य रेलवे के ट्वीट के अनुसार, प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए कर दिया गया है. सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई. ये नए रेट्स 25 नवंबर 2021 यानी आज से लागू हो गए हैं.

