मदिरा प्रेमियों की हो रही मौज: इस शहर में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर सस्ती मिल रही शराब
मध्य प्रदेश में वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए मंदसौर शहर में शराब की दुकानों पर उन लोगों को देसी शराब पर 10 फीसदी (Discount on Liquor) की छूट दी जा रही है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज (Corona Vaccination) ले लिया है. हालांकि इस कदम की आलोचना भी की गई है. भाजपा विधायक ने कहा कि यह कदम लोगों को शराब सेवन के लिए प्रोत्साहित करेगा.


मध्य प्रदेश सरकार अपने कोरोना वायरस वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Corona Vaccination Program) के तहत ज्यादा आबादी को कवर करने के लिए बुधवार को एक मेगा अभियान का आयोजन करेगी.
यहां मिल रही शराब पर छूट
मंदसौर (Mandsaur) के जिला एक्साइज ऑफिसर अनिल सचान ने बताया कि सीतामऊ फाटक, भुनियाखेड़ी और पुराना बस स्टैंड स्थित तीन दुकानों पर देशी शराब की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट उन लोगों की दी जा रही है, जो बुधवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी और अंतिम डोज (Corona Vaccine Second Dose) लेंगे.

