May 6, 2026

पवनदीप संग म्यूजिक वीडियो करने से इनकार के बाद मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, अरुणिता को

pawandeep rajan arunita kanjilal

अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की जोड़ी इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के बाद हमेशा चर्चा में रही है. इस शो के खत्म होने के बाद दोनों ने काफी शोज भी साथ किए हैं और एक साथ कुछ गाने भी गाए हैं. अरुणिता और पवनदीप के फैंस को झटका तब लगा जब उन्होंने इनके नए गाने ‘फुरसत’ के वीडियो में अरुणिता की जगह साउथ इंडियन एक्ट्रेस चित्रा शुक्ला (Chitra Shukla) को देखा. अब रिपोर्ट की मानें तो इस गाने के लॉन्चिंग इवेंट में भी अरुणिता उपस्थित नहीं रहेंगी, क्योंकि उन्हें इस इवेंट के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.


पवनदीप का नया गाना फुरसत 16 दिसंबर (गुरुवार) को लॉन्च हो रहा है. इस लॉन्च में मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है. कहा जा रहा है कि ऐसे खास मौके पर ऑक्टोपस की टीम और गाने के निर्माता राज सुरानी यह नहीं चाहते कि उनके गाने की जगह मीडिया मसाले पर और अन्य चीजों पर ध्यान दे, इसलिए अनचाहे विवादों को दूर रखने के लिए टीम ने इस इवेंट के लिए अरुणिता से दूरियां बनाने का फैसला लिया है. बता दें कि ऑक्टोपस मीडिया के साथ पवनदीप और अरुणिता का तीन गानों का कॉन्ट्रैक्ट है.

पवनदीप के साथ स्क्रीन नहीं शेयर करना चाहतीं अरुणिता?
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरुणिता का परिवार नहीं चाहता कि वह पवनदीप के साथ स्क्रीन शेयर करें और इसलिए उन्होंने ‘फुरसत’ में पवनदीप के साथ काम करने के लिए मना किया था. उनके इस तरह से गाने से बैकआउट होने की वजह से मेकर्स अरुणिता से काफी नाराज हैं क्योंकि पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी की पॉपुलैरिटी को मद्देनजर रखते हुए ही मेकर्स ने इन दोनों को तीन गानों के लिए करारबद्ध किया था.

एक्टिंग करने में नहीं है अरुणिता की दिलचस्पी
हालांकि, अरुणिता के परिवार की तरफ से इन अफवाओं को खारिज कर दिया गया है. दरअसल अरुणिता एक्टिंग से ज्यादा गाने पर ध्यान देना चाहती हैं और यही वजह है कि वह पवनदीप के साथ गाने रिकॉर्ड करना जारी रखेंगी. इन दोनों के बीच कभी भी कोई अफेयर नहीं था, वे दोनों हमेशा से ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और यह रिश्ता अभी भी बरकरार है. इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स ने हाल ही में विदेश में एक सफल कॉन्सर्ट भी किया था.


You may have missed