May 6, 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भाई-बहन ने आपस में की शादी, FIR दर्ज

SHADI4

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा में है. चर्चा की वजह यह है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न इस शादी समारोह में एक भाई-बहन ने आपस में ही शादी रचा ली और पति-पत्नी बन गए. हालांकि, जब यह मामला सामने आया और इसके वजहों की पड़ताल की गई तो कई हैरान करने वाले फैक्ट सामने आए. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर-वधू को मिलने वाले सामान और 35 हजार रुपए की लालच में ये भाई-बहन आपस में पति-पत्नी बन गए.


दरअसल, फिरोजाबाद स्थित टूंडला में बीते शनिवार को एक शख्स ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपनी बहन से ही शादी कर ली थी. अबतक के जांच में यह बात सामने आई है कि इन दोनों ने योजना के तहत मिलने वाले सामान और पैसों की लालच में ऐसा किया. विवाह समारोह में कुछ नवविवाहित जोड़ों के वीडियो और फोटो इलाके के लोगों और ग्राम प्रधान तक पहुंचे तो पता चला कि यहां रिश्ते के शादीशुदा भाई ने बहन से ही शादी कर ली थी. तस्वीर सामने आने के बाद जब इसकी जांच की गई तब जाकर पूरा मामला समझ आया. इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, इस मामले में कई अफसर भी जांच के घेरे में आ चुके हैं.


You may have missed