नौकरी: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 557 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने नोटिफिकेशन जारी कर चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए जूनियर रेजीडेंट (जेआर), सीनियर रजिस्ट्रार (एसआर) और रजिस्ट्रार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।


इस भर्ती के जरिए 557 पदों को भरा जाएगा। इनमें से जूनियर रेजीडेंट के 471, एसआर के 34 और रजिस्ट्रार के 52 पद है। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 16 दिसम्बर से शुरू होगी।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर लॉगिन कर 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटिसुधार 15 जनवरी से 19 जनवरी तक किए जा सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी/ एमएस/ डीएनबी में स्नातकोत्तर होना चाहिए।
आयु सीमा
1 जनवरी, 2022 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के आरक्षित श्रेणी के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इन पदों आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी (General/OBC)- 400 रुपये तो वहीं, एससी और एसटी (SC/ST) में अगर आप आते हैं तो 300 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। भुगतान ऑनलाइन (Online) नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट से कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना का अवलोकन करें।

