May 6, 2026

‘तारक मेहता…’ की बबीता जी ने साल के आखिरी दिन दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार

babita ji

नई दिल्ली: टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी दर्शकों को उतना ही पसंद है जितना जब ये शुरू हुआ था। इस शो के पसंद करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि ये एक कॉमेडी शो होने के साथ ही फैमिली शो भी है। इसे बच्चों से लेकर बड़े तक देखना काफी पसंद करते हैं। शो का हर कलकार अपनी एक्टिंग के ​लिए जाना जाता है।


वहीं इस शो में अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली ‘बबीता जी’ पर न सिर्फ ‘जेठालाल’ के दिल को धड़काती हैं बल्कि फैंस भी उनके दीवाने हैं। शो में ‘बबीता जी’ का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता ​एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच मुनमुन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं।

‘बबिता जी’ यानी मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि मुनमुन स्ट्रिप्ड टॉप पहने दिख रही हैं। वहीं इस बोल्ड टॉप के साथ उन्होंने गले में स्कार्फ डाला हुआ है।

इसके साथ ही उनके बाल ओपन है जो उनके फेस पर बिखरे हुए हैं। इस तस्वीरों में उनके पोज देने का दिलकश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। उनका ये लुक उनके फैंस की नीदें उड़ा रहा है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


You may have missed