March 29, 2024

साल के आखिरी दिन महंगा हुआ सोना और चांदी सस्ता, जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम


रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 31 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोने के कीमतों में उछाल दर्ज की गई है और चांदी के भाव में गिरावट आई है।


पेट्रोल का भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 101.09 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 102.27 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 101.82 रुपए, जगदलपुर में 104.01 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 100.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 100.26 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल का भाव
छत्तीसगढ़ में 2 दिसंबर से डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रायपुर में डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 93.49 रुपए, बिलासपुर में 93.04 रुपए, जगदलपुर में 95.20 रुपए और कोरबा में 92.00 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।

सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज साल के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 4,858 रुपए प्रति ग्राम है। कल प्रति ग्राम सोने का भाव 4,837 था।

चांदी का भाव
छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 66.00 रुपए प्रति ग्राम है। कल प्रति ग्राम चांदी का भाव 65.40 था।