छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले 2400 नए मरीज.. रायपुर और बिलासपुर समेत इन जिलों में कोरोना ब्लास्ट
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 2400 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 56 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत हुई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 752 नए मरीज मिले है। बिलासपुर में 326, रायगढ़ में 247, दुर्ग में 314, कोरबा में 122, जांजगीर चांपा में 126, राजनांदगांव में 46 मरीज मिले हैं।




