May 1, 2026

DJ लगाकर डांस कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, देखें Video

dj dance

नई दिल्ली: वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर फुल आवाज में डीजे बजाकर काफी लोग डांस कर रहे होते हैं. लेकिन कुछ ही पल में पुलिस वाले आकर उनका बना-बनाया प्लान चौपट कर देते हैं. वीडियो में पुलिस वाले डंडों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं जब भी आसपास कहीं डीजे लगता है तो कई लोगों के पैर अपने आप ही नाचने लगते हैं। इसके बाद होता है जमकर डांस। दोस्तों-यारों की महफिलें सजती हैं और मस्ती से डांस किया जाता है। पड़ोसियों को चिढ़ाने के लिए फुल आवाज में गाने बजाए जाते हैं। कई दफा तो लोग गली में ही डीजे लगा लेते हैं। लेकिन दोस्तों, साथियों और खूराफातियों… एक बात याद रखो। हर चीज की एक सीमा होती है। ऐसे ही प्रशासन ने डीजे बजाने की भी समय सीमा तय की है। एक बड़ा ही फनी पर सबक सीखाने वाला वीडियो सामने आया है। खासतौर पर यह वीडियो उनको तो जरूर देखना चाहिए जो डीजे पर जमकर डांस करते हैं।


वीडियो में कुछ लोग देर रात एक गली में तेज आवाज़ में डीजे पर बढ़िया डांस कर रहे हैं और सभी अपनी मस्ती में मग्न हैं, तभी अचानक कुछ लोग नाचते-नाचते वहां से भागने लगते हैं. दरअसल, वो लोग पुलिस को देखकर भागने लगते हैं. पुलिस आते ही डांस कर रहे लोगों पर डंडे बरसाना शुरू कर देती हैं. डंडे पड़ते ही बाकी लोग भी इधर-उधर भागने लगते हैं. ये वीडियो जितना मज़ेदार है उतना ही सीख़ देने वाला भी है. सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार किसी भी शादी पार्टी में डीजे बजाने का समय 10 बजे तक का रहता है. लेकिन कुछ लोग इसे अनदेखा कर देर रात तक तेज आवाज़ में गाने बजा कर नाचते रहते हैं जिसे और लोगों को भी दिक्कत होती हैं. इस मज़ेदार वीडियो को ट्विटर पर @DRGulati80 नमक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर के बाद कई यूजर्स ने काफी मज़ेदार कमेंट लिखे हैं जिसमें एक यूजर ने पूछा ‘आ गया मज़ा?तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘मिल गया प्रसाद’.

(JKC NEWS इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता)


You may have missed