April 29, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी: प्रदेश में अब ONLINE मिलेगी शराब, ऐसे करे ऑर्डर

WINE1

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित राज्य के सभी देशी एवं विदेश मदिरा दुकानों में सैनेटाइजेशन एवं बेरिकेटिंग द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने समस्त जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।


बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मदिरा दुकानों में भीड़ से बचाव हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा डिलीवरी बॉय के माध्यम से मदिरा की ऑनलाइन बुकिंग कर डोर डिलीवरी व सेल्फ पिकअप की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन मदिरा क्रय के लिए एंड्रायड उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से CSMCL ONLINE APP डाउनलोड कर सकते हैं या वेब ब्राउजर में https://csmcl.in में ऑर्डर कर सकते हैं। सभी जिला प्रबंधकों को ऑनलाइन में प्राप्त मदिरा के ऑर्डर को समय-सीमा में उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है।

मदिरा दुकानों में कोविड-19 रोकथाम उपायों के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर भी प्रदर्शित किए गये हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सभी जिलों को इस संबंध में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।


You may have missed