टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने करवाया अबतक सबसे ग्लैमरस फोटोशूट, साड़ी में एब्स फ्लॉन्ट कर ढाया कहर
मुंबई: श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टेलीविजन की सबसे टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं. इस साल उन्होंने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. पहले के मुकाबले श्वेता तिवारी और भी अधिक स्लिम और फिट हो गई हैं. वो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं. अब श्वेता तिवारी ने अपनी नई फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो रेडी टू वियर साड़ी में कहर बरपाती नजर आ रही हैं.



सोशल मीडिया पर भी उनके जबरदस्त चर्चे होते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. साड़ी में श्वेता तिवारी इन तस्वीरों में टेलीविजन की बड़ी-बड़ी ग्लैमरस एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ रही हैं. उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी.
श्वेता तिवारी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो गोल्डन रंग की की साड़ी में में नजर आ रही हैं. उन्होंने साथ ही अपने बालों को खुला रखा हुआ है गले में चोकर पहन रखा है. उन्होंने कुछ जगहों पर साड़ी में तो कहीं क्रॉप टॉप और स्कर्ट के लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने स्मोकी आई मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है. इन तस्वीरों में वो बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. उनकी इन तस्वीरों को लोग पसंद कर रहे हैं. लोग श्वेता तिवारी के लुक्स की काफी तारीफ कर रहे हैं


