ब्रेकिंग: रायपुर जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू के समय में किया बदलाव, जाने अब कितने बजे से रहेगा लागू
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच रायपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।


रायपुर जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। जारी निर्देश के अनुसार अब शहर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने यह फैसला ठेले गुमठी और फुटकर व्यापारियों के आवेदन पर लिया है।
बता दें कि प्रशासन ने पहले रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था। यानि रात 9 बजे के बाद शहर में दुकानों को बंद किया जाना था। लेकिन अब शहर में दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

