बड़ी खबर: बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी में आग, 10 दुकानें जलकर हुई खाक
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है की डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ पर शुक्रवार देर रात अचानक आग की लपटें दिखने लगीं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते पहाड़ पर सीढ़ियों के किनारे स्थित दुकानें एक-एक कर जलने लगी। दुकानों में रखी लाखों रुपए की पूजा सामग्री व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है आखिर अचानक देर रात दुकानों में आग कैसे लगी। यह कोई हादसा है या फिर किसी ने जानबूझकर आई लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, मां ब्लेश्वरी पहाड़ में मंदिर तक जाने के लए सीढ़ियां बनी हुई हैं। इन्हीं सीढ़ियों के किनारे सैकड़ों की संख्या में दुकाने हैं, जिसमें लोग पूजा सामाग्री रखकर बेचते हैं। शुक्रवार देर रात अचानक पहाड़ से भीषण आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग देखकर वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। मंदिर समिति ने आग बुझाने के पर्याप्त प्रयास किए।
लोगों की मदद से कई घंटों की कड़ी मसक्कत के बाद किसी किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती तब तक वहां स्थित 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है पहाड़ पर दुकानों में शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी है।
इससे पहले भी हो चुकी है घटना
धर्मनगरी डोंगरगढ़ में इससे पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है। 25 अप्रैल 2021 की दोपहर यहां अचानक आग लगने से पहाड़ पर स्थित लगभग 20 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। लोगों ने खुद और दमकल विभाग की मदद से कई घंटों बाद आग पर काबू पाया था। लॉकडाउन की वजह से यहां सभी दुकानें बंद थी। कोई भी वहां नहीं था। इससे लोग समय पर नहीं आग बु

