November 21, 2026

अजीबो गरीब मामला: “तेरी मेहरबानियां” फिल्म का डॉगी बच्चे को आया पसंद! बाहर निकालने के लिए टीवी ही तोड़ डाला

tv

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां 8 साल के नाबालिग एक बच्चा घर में बैठकर टीवी पर “तेरी मेहरबानियां” फिल्म देख रहा था. इस दौरान फिल्म में डॉगी को देखकर बच्चा भावुक हो गया है और से फिल्म का डॉगी पसंद आ गया. इसके बाद वह टीवी से डॉगी को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा है.नासमझी में उसे कुछ नहीं मिला तो उसने बैट टीवी स्क्रीन पर मार दिया. टीवी फूटने से घर मे जोरदार आवाज आई, जिससे घरवाले शोर सुनकर घबरा गए.


दरअसल, ये मामला खरगोन जिले से 70 किलोमीटर दूर झिरनिया का है. वहीं, होटल संचालक मनीष गंगराड़े का 8 साल का बेटा अपने माता-पिता से डॉगी लाने की जिद कई दिनों से कर रहा था. जहां डॉगी को पाने की जिद उसके मन में थी. वहीं, रविवार दोपहर घर पर LED टीवी में फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ चल रही थीय इसमें जैकी श्राफ के साथ डॉगी का सीन चल रहा था, जिसे देख 8 साल का बच्चा डॉगी को देखकर प्रेम फिर से जाग गया. वह फिल्म की कहानी और डॉग की वफादारी से प्रभावित हो गया. इस बीच मनीष किसी से मिलने बाहर चले गए और मां किचन में चली गई. इधर, पीयूष डॉगी का सीन देखते बैट उठा लाया और LED टीवी पर दे मारा.

बता दें कि इस घटना को देख घरवाले कुछ समझ नहीं पाए. शोर सुनकर लोग दौड़ते हुए टीवी के पास आए. इस दौरान बैट मारकर बच्चा खड़ा था। हालांकि टीवी को छोड़कर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस दौरान पीयूष ने उन्हें बताया कि जैकी के डॉग को वह टीवी से निकालना चाहता था. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. गांव में जैसे ही ये बात फैली कई लोग होटल संचालक के घर वाकया पूछने पहुंच गए.

वहीं, गांव सहित आसपास के क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है. वहीं, मासूम पीयूष का कहना था की वह डॉगी को LED से निकालना चाहता था. वहीं, अपने बेटे की शैतानियों से परेशान रहने वाले पिता मनीष गंगराड़े का कहना है कि पीयूष कई दिनों से कुत्ता लाने का जिद कर रहा है. वह अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है.


You may have missed