April 18, 2026

श्वेता तिवारी ने ट्रेडिशनल लहंगा-चोली में फ्लॉन्ट किए एब्स, 41 साल की एक्ट्रेस को देख दिल हुआ बेचैन

shaweta tiwari

नई दिल्ली: श्वेता तिवारी आज भी टीवी इंड्स्ट्री की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. इंडियन, वेस्टर्स, फ्यूजन कोई भी आउटफिट हो, श्वेता का ग्रेस और चार्म देखकर फैंस उनपर फिदा हो जाते हैं. अब एक बार ट्रेडिशनल ड्रेस में श्वेता तिवारी के नए फोटोशूट की तस्वीरों ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है.


श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में श्वेता तिवारी बेज और ब्रॉन्ज कलर के हैवी एम्ब्रायडरी वाले लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं. डीप नेकलाइन ब्लाउज और लहंगे में श्वेता अपने एब्स भी फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं.

श्वेता तिवारी ने अपने इस लुक को स्मोकी ब्राउन आई मेकअप, न्यूड ब्राउन लिपस्टिक और ग्लॉसी बेस के साथ कंप्लीट किया है. लहंगा चोली के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत हैवी ईयर रिंग्स को भी टीमअप किया है, जो उनके लुक के साथ परफेक्टली मैचअप हो रहे हैं. बालों को श्वेता ने कर्ली लुक देकर ओपन ही रखा है.

श्वेता तिवारी अपने हर फोटो में अलग-अलग पोज में जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं, कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर, हर फोटो में श्वेता के स्टाइल और ग्रेस का जवाब नहीं है.

श्वेता तिवारी के इस लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी की खूबसूरती और अदाओं की तारीफें कर रहे हैं. लेकिन इन सबमें सबसे खास तारीफ एक्ट्रेस की बेटी पलक तिवारी की है.

हमेशा की तरह पलक इस बार भी अपनी मॉम को चीयरअप करती हुई नजर आईं. पलक तिवारी ने मॉम की फोटो के कमेंट सेक्शन में उनको ब्यूटी क्वीन, स्टाइल आइकन, लीजेंड बिहेवियर बताकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर मां- बेटी के बीच का प्यार और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है.


You may have missed