कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती, बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर बनाया महिलाओं को बंधक और फिर…
बिलासपुर: कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने घर की महिलाओं को बंदूक दिखाकर धमकाया। उसके बाद अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए।


घटना मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक दर्रीघाट में रहने वाले टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। गुरुवार की सुबह टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। सुबह 11 बजे के करीब 8-9 युवक पहुंचे। सभी हेलमेट और मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाया, फिर उनके हाथ रस्सी से बांध दिया। अलमारी में रखे नकद और सोने-चांदी के गहनों को लूटकर भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 2.5 लाख नकद और करीब 1.5 लाख के जेवर लेकर फरार हुए हैं। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए नाकेबंदी की जा रही हैं।

