जसप्रीत बुमराह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुपमा का लिपलॉक करते फोटो वायरल
मुंबई: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन अपनी अपकमिंग फिल्म Rowdy Boys को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गाया है और ट्रेलर में एक्ट्रेस पहली बार स्क्रीन पर लिपलॉक करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने किसिंग सीन को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं।


Rowdy Boys में अनुपमा परमेश्वरन ने पहली बार लिपलॉक सीन दिया है। उन्होंने यह किसिंग सीन आशीष रेड्डी के साथ दिया है, जो इस फिल्म से एक्टिंग में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह तो साफ हो गया है कि इसमें कई रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे. ट्रेलर में अनुपमा परमेश्वरन और आशीष रेड्डी की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने लायक है।

