May 8, 2026

OMG: “सावन में लग गई आग” कहकर कंटेस्टेंट ने अपने पैंट के अंदर डाल दी आग और फिर…

indians

Reality Show India’s Got Talent Season 9 Online: 


मुंबई: मशहूर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का 9वां सीजन (India’s Got Talent Season 9) शुरू होने वाला है लेकिन ये शो शुरू होने से पहले ही धमाल मचा रहा है। शो में कंटेस्टेंट अपना हुनर दिखा रहे हैं, और एक से बढ़कर एक कारनामे दिखाकर जजों को हैरान कर रहे हैं।

शो का एक प्रोमो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक कंटेस्टेंट एक स्टिक पर आग लगाता है और वो आग अपने पैंट में डालता है। बैकग्राउंड में सावन में लग गई आग गाना बजता है और वो आग के साथ सलमान खान का पॉपुलर टॉवेल स्टेप करता है।

ये देख शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुतंशिर हैरान रह जाते हैं। ये सभी शो के जज हैं। किरण खेर पूछती हैं कि सावन में लग गई आग कहकर आप पैंट में आग डाल देते हैं- आपका सावन कहां है?


You may have missed