LOCKDOWN ब्रेकिंग: राज्य में इस तारीख को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने की घोषणा
तमिलनाडु: देशभर में कोरोना का तांडव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच कोरोना के मामलों के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में एक बड़ा ऐलान किया। सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को राज्य भर में कंप्लीट लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन शनिवार को रात 10 बजे शुरू होगी और सोमवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी। आवश्यक सेवाओं की अनुमति है जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड19 के 28,561 नए मामले और 39 मौतें दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3 लाख 47 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। कोरोना एक्टिव केस भी 20 लाख को पार कर चुके हैं।



