November 21, 2026

फिल्म ‘गहराइयां’ में इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर दीपिका पादुकोण ने कहा- ‘यह आसान नहीं था’

deepu

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है। रिलेशनशिप ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई इंटीमेट सीन हैं। शूटिंग के वक्त हुए अपने अनुभव को उन्होंने शेयर किया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने इस बारे में बात की और कहा कि ऐसे सीन की शूटिंग आसान नहीं होती लेकिन फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा ने सेट पर ऐसा माहौल रखा था जिससे कोई असहज ना हो। उन्होंने सुरक्षित महसूस कराया।


सेट पर कैसा था माहौल
दीपिका ने कहा कि ‘गहराइयां’ करना आसान नहीं था क्योंकि इंटीमेसी को दिखाना था जो आसान नहीं होता। वह कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता अगर वह (शकुन) हमें कम्फर्ट माहौल नहीं देते तो यह यह संभव हो पाता। आपको लगता है कि आप बेहद सुरक्षित माहौल में काम कर रहे हैं क्योंकि इंटीमेट सीन आसान नहीं होते। इससे पहले हमने इंडियन सिनेमा में इस तरह का अनुभव नहीं किया और ना ही एक्सप्लोर किया जैसा कि इस फिल्म में है। जब आपको पता होता है कि निर्देशक इसे केवल ध्यान खींचने के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह किरदार ऐसा है, तो इंटीमेसी के सीन आसान हो जाते हैं।‘

अपने किरदार को रियल मानती हैं
दीपिका का मानना है कि ‘गहराइयां’ में उनका किरदार ‘बोल्ड’ नहीं बल्कि ‘रॉ और रियल’ है। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। मैंने बहुत सी फिल्में और किरदार किए हैं जो लव स्टोरी या रिलेशनशिप ड्रामा हैं। मैं कहना चाहती हूं कि गहराइयां में मेरा किरदार बोल्ड है। मैं इसे बोल्ड भी नहीं कहना चाहती क्योंकि हमने अपनी फिल्मों और किरदारों में बोल्ड को किसी और तरह से समझा है। मैं इसे रॉ (अपरिपक्व) कहूंगी। मुझे लगता है मेरे लिए यह किरदार अन्य से बिल्कुल अलग है।‘

यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण ने निर्देशक शकुन बत्रा के साथ काम किया है। फिल्म में उनके रोल का नाम अलीशा है। ‘गहराइयां’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को रिलीज होगी।


You may have missed