April 21, 2026

भारत में इनके लिए जरुरी नहीं मास्क, केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइन

mask1

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 5 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 18 साल के कम आयु के मरीजों के लिए एंटीवायरल और मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज की जरूरत नहीं है। केंद्र ने कहा कि कोविड संक्रमण की गंभीरता के बावजूद, और यदि स्टेरॉयड का उपयोग किया जाता है, तो उन्हें 10 से 14 दिनों में कम किया जाना चाहिए।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि पांच साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क लगाने का सुझाव नहीं दिया जाता। गाइडलाइन में कहा गया कि 6-11 साल के बच्चे अपनी क्षमता के आधार पर अपनी सुरक्षा और अभिभावकों की उचित देखरेख में सही तरह से मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाइडलाइन में यह भी कहा गया कि 12 साल से कम और उससे ज्यादा के बच्चों को बड़ों की तरह की मास्क पहनने के नियमों का पालन करना चाहिए। ओमिक्रॉन के चलते आई कोरोना की नई लहर को देखते हुए केंद्र के एक्सपर्ट्स ने इन दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न देशों द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ओमिक्रोन वैरिएंट से होने वाली बीमारी कम गंभीर है। हालांकि चूंकि नई लहर जारी है इसलिए इसकी निगरानी किए जाने की जरूरत है। इसने मामलों को बिना लक्षण वाले, हल्के, मध्यम और गंभीर की श्रेणी में रखा है।

गाइडलाइन के मुताबिक कोविड-19 वायरल इंफेक्शन और एंटीमाइक्रोबायल्स है जिसका जटिल कोविड इंफेक्शन के प्रबंधन में कोई भी रोल नहीं है। मंत्रालय ने कहा बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले केस में चिकित्सा या प्रोफिलैक्सिस के लिए एंटीमाइक्रोबायल्स की सिफारिश नहीं की जाती है। मध्यम और गंभीर मामलों में एंटीमाइक्रोबाइल्स को तब तक निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि एक सुपरएडेड संक्रमण का ​​संदेह न हो।

नई गाइडलाइंस में स्टेरायड का सही समय पर उचित मात्रा में और सही अवधि में इस्तेमाल की सलाह दी गई है। चेताया गया है कि लक्षणों की शुरुआत के बाद से पहले तीन से पांच दिनों में स्टेरॉयड से बचना चाहिए, क्योंकि यह वायरल शेडिंग को बढ़ावा देता है।


You may have missed