April 21, 2026

अजीबो-गरीब मामला: डाक्टरों ने बच्ची के पेट से निकाला डेढ़ किलो के बालों का गुच्छा

bal

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छह साल की बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे सिविल अस्पताल पंचकूला लाया गया। अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची के पेट का ऑपरेशन किया तो उसके पेट से डेढ़ किलो बालों की गुच्छा निकला, जिसे देख सभी हैरान रह गए। यह सफल ऑपरेशन अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. विवेक भादू व उनकी टीम में शामिल डॉ. रजत, डॉ. रूबल मंत्रो ने किया। बच्ची की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उसके सफल ऑपरेशन के लिए बच्ची के घरवालों ने सभी डॉक्टरों का आभार जताया है।


टेस्ट करवाने पर सामने आया बालों का गुच्छा
पंचकूला के मदनपुर गांव की रहने वाली 6 साल की बच्ची को कई दिन से पेट दर्द की शिकायत थी। असहनीय दर्द के चलते परिजन बच्ची को लेकर पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची के सभी जरूरी टेस्ट करवाए। जांच में सामने आया कि बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा है, जिसके चलते बच्ची के पेट में दर्द हो रहा है।

बच्ची खाती थी बाल
बच्ची के ऑपरेशन के लिए जल्द ही सीनियर सर्जन डॉ. विवेक भादू के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई। डॉक्टरों की इस टीम ने 6 साल की बच्ची का ऑपरेशन किया, जो कि सफल रहा। बच्ची को अभी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची बाल खाती थी। हालांकि इस बात को उसके घरवालों को भी जानकारी नहीं थी। इस वजह से बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा बनता गया और जब यह गुच्छा बड़ा होता गया तो इसके बाद बच्ची को पेट दर्द शुरू हो गया। हालांकि अब बच्ची ठीक है उसे दो से तीन दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

 


You may have missed