दसवीं-बारहवीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, मार्च में इस मोड पर होंगी परीक्षाएं
रायपुर: दसवीं-बारहवीं के छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड की परीक्षाएं 3 मार्च से आयोजित होंगी। छात्र जनरल प्रमोशन का इंतजार करने के बजाए अभी से ही परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।


पिछली बार कोरोना की वजह से दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं। दसवीं की परीक्षा नहीं हुई और असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। इसी तरह बारहवीं का पेपर छात्रों ने घर से लिखकर जमा किया था। लेकिन इस बार स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षा के आयोजन में परेशानी नहीं होगी।
संक्रमण घटते ही खुलेंगे स्कूल
स्कूल शिक्षकों का कहना है कि अगस्त से दिसंबर तक स्कूलों में अच्छी पढ़ाई हुई है, जिससे सिलेबस लगभग पूरा हो चुका है। कोर्स का कुछ भाग ऑनलाइन क्लासेज में भी पूरा किया गया है। लिहाजा छात्रों को परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां तक कोराना संक्रमण की चिंता है तो फरवरी के बाद इसमें भी कमी आएगी और मार्च तक स्कूल-कॉलेज पूरी तरह खोले जा सकते हैं। ऐसे में दसवीं-बारहवीं छात्रों को स्कूल आकर परीक्षा देनी होगी।
फिलहाल राज्य में कई जिलों में स्कूल बंद हैं और कुछ जगह खुले हुए भी हैं। वहीं राज्यभर में कॉलेज-विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई बंद है। माना जा रहा है कि फरवरी के बाद सभी स्कूल-कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होगी। छात्रों को केंद्र में आकर पेपर लिखना पड़ेगा।
दसवीं-बारहवीं की तरह नवमीं-ग्यारहवीं के छात्रों को भी इस बार स्कूल आकर पेपर देना होगा। नवमीं-ग्यारहवीं की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी, तब तक स्थितियां सामान्य हो जाएगी। अगले सेशन ने छोटे क्लास के बच्चों के लिए भी स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो सकती हैं।
सीजी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
सीजी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 मिनट तक आयोजित की जाएगी।
क्रम दिन तारीख विषय
1. गुरुवार– 03 मार्च 2022– प्रथम भाषा (हिंदी/ हिंदी विशिष्ट/ हिंदी सामान्य)
2. शनिवार 05 मार्च 2022 द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/ अंग्रेजी विशिष्ट/ अंग्रेजी सामान्य)
3. मंगलवार 08 मार्च 2022 सामाजिक विज्ञान
4. गुरुवार 10 मार्च 2022 विज्ञान
5. शनिवार 12 मार्च 2022 व्यावसायिक पाठ्यक्रम
6. मंगलवार 15 मार्च 2022 गणित
7. सोमवार 21 मार्च 2022 तृतीय भाषा (संस्कृत/ मराठी/ उर्दू/ बंगाली/ गुजराती/ तेलुगु/ तमिल/ पंजाबी/ सिंधी/ मलयालम/ कन्नड़/ उड़िया)
8. बुधवार 23 मार्च 2022 संगीत (केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए), ड्राइंग/ पेटिंग (केवल मूक-बधिर छात्रों के लिए)

