July 21, 2026

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

babita ki munmun dutta

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनकी गिरफ्तार हो सकती है। दरअसल, कुछ वक्त पहले अपने एक वीडियो को लेकर विवाद में आई थीं, जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर काफी बवाल मचा था। हालांकि मुनमुन ने मामला बिगड़ते देख अपने फैंस से माफी भी मांग ली थी। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें वाकई उस शब्द का मतलब नहीं पता था। माफी मांगने के बाद भी अब हिसार की एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।


ये था मामला
दरअसल, मुनमुन अपना यूट्यूब चलाती हैं जिसमें वह आए दिन फैंस के साथ कॉन्टेंट शेयर करती हैं। मुनमुन ने साल 2021 में भी अपने चैनल से अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गई थीं। इसमें उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला था। इसके बाद कहा जाने लगा कि मुनमुन ने अनुसूचित जाति समुदाय को टारगेट किया है। इसके बाद से ही मुनमुन ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं।#ArrestMunmunDutta से एक्ट्रेस खूब ट्रेंड हुई थीं।

कुछ वक्त पहले बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीं मुनमुन दत्ता
तारक मेहता की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता कुछ वक्त पहले बिग बॉस के घर में भी एंटर हुई थीं। उस वक्त उनके साथ शो में सुरभि चंदना , विशाल सिंह और आकांक्षा पूरी भी मौजूद थे। मुनमुन दत्ता शो बिग बॉस को काफी पसंद करती हैं। ऐसे में मुनमुन दत्ता खुद इस शो का कोई भी एपिसोड नहीं छोड़तीं। वह बताती हैं कि काफी सालों से मुनमुन इस शो को फॉलो कर रही हैं। इस शो में कभी भी कुछ गलत होता है या किसी पर जबरन अटैक होता है तो मुनमुन खुलकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और विरोध भी करती हैं. ऐसे में तब शो में आकर भी मुनमुन ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था।


You may have missed