April 18, 2026

रात के अंधेरे में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने दी रूह कंपाने वाली सजा

bhabi

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में चौकाने वाली घटना सामने आई है। घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेला टोल की है, जहां शनिवार की रात शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे शख्स को महिला के परिवार वालों ने रूह कंपाने वाली सजा दी। परिजनों ने पहले तो आधी रात मिलने आए युवक की जमकर पिटाई की। फिर उसकी आंखों में तेजाब जाल दिया। हालांकि, इस दौरान किसी ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी। ऐसे में आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे युवक की जान बच पाई।


पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से छुड़ाया और फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक की पहचान सिकंदर मंडल के रूप में हुई है, जो पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत का रहने वाला है। बीती रात वो बेला टोल निवासी गीता देवी से मिलने गया था। हालांकि, इस बात की भनक जब गीता देवी के परिवार वालों को लगी तो पहले उसकी पिटाई की गई। फिर आंखों में तेजाब डाल दिया गया।

एसपी ने इस बात से किया इंकार
पीड़ित युवक सिकंदर मंडल का कहना है कि वो गीता देवी को आधार कार्ड देने गया था। इसी बीच उसके परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर, उसके आंखों में तेजाब डाल दिया। हालांकि, इस मामले में जब सुपौल एसपी डी.अमरकेश पूछा गया तो उन्होंने युवक की आंख में तेजाब डालने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed