स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक बनकर पुलिस ने मारा छापा
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पहुंची और छापा मारा। मौके से 7 युवतियां और 2 ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पकड़ाई युवतियों में संचालिका समेत 3 लड़कियां छत्तीसगढ़ से, एक बिहार से, एक पश्चिम बंगाल से तथा 2 ओडिशा से है। गिरफ्तार ग्राहकों में तुषार अग्रवाल कोटा और विवेक अग्रवाल गुढियारी निवासी हैं।


पुलिस के मुताबिक जीई रोड अनुपम गार्डन के सामने अलिशा स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पहुंची और पॉइंटर ने सौदा किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारा। स्पा सेंटर में 7 युवतियां मिलीं। सभी अलग-अलग शहर की थीं। दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। स्पा सेंटर में छोटे छोटे कमरे बने थे। उसी में मसाज के नाम पर देहव्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने धारा 3, 4 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़ाई युवतियों में संचालिका समेत 3 लड़कियां छत्तीसगढ़ से, एक बिहार से, एक पश्चिम बंगाल से तथा 2 ओडिशा से है। गिरफ्तार ग्राहकों में तुषार अग्रवाल कोटा और विवेक अग्रवाल गुढियारी निवासी हैं।

