April 18, 2026

बिग बॉस 15 की विजेता बनी तेजस्वी, अब दिखेंगी ‘नागिन 6’ में

big boss 15 tejasswi prakash

मुंबई: बिग बॉस -15 के विजेता का ऐलान हो चुका है। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस सीजन15 की विनर हैं। ग्रैंड फिनाले में प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा को कड़ी टक्कर देकर तेजस्वी ने खिताब अपने नाम कर लिया है।


बिग बॉस-15 विजेता तेजस्वी प्रकाश को ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। इसी के साथ एक्ट्रेस को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिल चुका है। सहपाल फर्स्ट रनर अप और करन कुंद्रा सेकंड रनर अप रहे।

Tejasswi Prakash की हुई नागिन 6 में एंट्री
बिग बॉस के सीजन 15 को अपना विजेता मिल गया है. ये सीजन तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने जीत लिया है| बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में दो खुलासे हुए हैं| एक तो शो को उसकी विजेता मिल गई है| उसके साथ ही एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 (Naagin 6) की लीड नागिन के नाम का खुलासा कर दिया गया है| नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे मगर अब इस नाम से पर्दा हट गया है| एकता कपूर की अगली नागिन तेजस्वी प्रकाश होंगी| बिग बॉस 15 के फिनाले में इसका ऐलान कर दिया गया है| तेजस्वी के नागिन बनने पर शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की बहन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का रिएक्शन सामने आया है|


You may have missed