April 18, 2026

मुंह में गुटखा डाले शख्स ने उर्फी जावेद के साथ जबरदस्ती ली सेल्फी, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख यूजर्स भी हैरान

IMG-20220201-WA0005

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ड्रेसिंग सेंस और अतरंगी अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. ऐसा शायद ही कोई ऐसा दिन होता है जब उर्फी का अतरंगी अंदाज देखने को नहीं मिलता है. एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.


एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ एक आदमी मुंह में गुटखा खाए हुए नजर आ रहा है. उर्फी कटी फटी शार्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ हाई हील्स सैंडल कैरी किया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति उनके साथ सेल्फी लेने से पहले सड़क पर गुटखा थूकता है जिसके बाद वो थोड़ा असहज होती है और उसके बाद ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आती हैं.

सेलिब्रेटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


You may have missed