डोरी पर टीके बैकलेस टॉप पहनकर उर्फी जावेद ने “कच्चा बादाम” गाने पर मटकाई कमर
मुंबई: उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग स्टाइल और बिंदास अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्फी जावेद हर दिन अपने स्टाइल से नेटीजन्स को सरप्राइज देती हैं। उर्फी की तस्वीरें और वीडियोज ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक ब्लैक बेक लेस टॉप में कमर मटकाती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का यह नया डिजाइनर टॉप केवल एक डोरी पर टिका है। उर्फी जावेद वीडियो में कमर मटकाते हुए ट्रेंडिंग गाने “कच्चा बादाम” पर अदाएं दिखा रही हैं।


View this post on Instagram
उर्फी जावेद वीडियो की शुरुआत में कच्चा बादाम पर अपनी कातिलाना स्माइल दिखाते हुए कमर मटकाती हैं। उर्फी इसके बाद मुड़कर डांस करने लगती हैं। उर्फी जावेद के डांस से ज्यादा सोशल मीडिया पर उनके बैकलेस टॉप की चर्चाएं हो रही हैं। उर्फी जावेद की मटकती कमर और उनकी स्माइल ने एक ओर जहां फैंस को दीवाना बना दिया है तो वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स उर्फी को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। उर्फी ने ब्लैक बेकलेस टॉप को ब्लू डेनिम्स के साथ कैरी किया है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर से कैमरा के सामने अपने सिजलिंग अंदाज से नेटीजन्स को इंप्रेस कर दिया है।

