April 19, 2026

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव के इस Video ने फिर मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, यहां देखें

sib

बस्तर: साउथ की धमाकेदार फिल्म ‘पुष्पा‘ के श्रीवल्ली गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने में अल्लू अर्जुन ने एक ऐसा डांस किया है कि सोशल मीडिया पर उसका ट्रेंड ही शुरू हो गया है। बहुत सारे लोगों को इस गाने पर नाचते हुए और इसका हुक स्टेप करते देखा जा सकता है। इस गाने का खुमार सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव पर भी छाया हुआ है। वह भी श्रीवल्ली गाने डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर सहदेव का एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में श्रीवल्ली गाने का हिंदी वर्जन बज रहा है और सहदेव उसपर डांस कर रहे हैं। वह बिल्कुल वैसा ही डांस कर रहे हैं, जैसा फिल्म में अल्लू अर्जुन ने किया है। वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में ‘पुष्पा’ फिल्म का डायलॉग भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?…. फायर है मैं’।     

 


You may have missed