छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का बड़ा बयान
रायपुर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर प्रदेशभर में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया था। वहीं अब स्कूल को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है, “जिन जिलों में बीते दिनों कोरोना संक्रमितों के दर में कमी आई है और संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से कम हुआ है उन जिलों में स्कूल और कॉलेज को खोलने चाहिए।”



