शादी समारोह में खाना खाने आ पहुंचे 5 भालू, फिर भोजन कर हुए रफू चक्कर
कांकेर: कांकेर के हल्बा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाने की खुशबु लेकर 5 भालू वहां आ पहुंचे। हालाँकि भालुओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। भालुओं का झुण्ड खाना खाने के बाद फरार हो गया।


कांकेर के हल्बा गांव में शादी समारोह चल रहा था, शादी समारोह में सभी लोगों ने खाना खाने के बाद दोना-पत्तल बाड़ी में फेंक दिया। बचा हुआ खाना भी बाड़ी में फेंक दिया गया। बाड़ी में भरपूर मात्रा में खाना देख 5 भालुओं का झुण्ड आ धमका। देर रात भालुओं को देख शादी समारोह में आये लोगों के होश फाख्ता हो गए। कुछ लोगों ने भालुओं का वीडियो भी बनाया। भालुओं का झुण्ड काफी देर तक बाड़ी में विचरण करता रहा।

