होटल में गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा पति और पीछे आ गई पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा…
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से पति के बेवफाई का एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ा और फिर क्या था उसके बाद पत्नी ने पुलिस के सामने ही पति को थप्पड़ पे थप्पड़ मारे। प्रेमी युवक व प्रेमिका दोनों पहले से शादीशुदा हैं, इवेंट का काम करते हैं और पड़ोसी भी हैं। यह पूरा मामला उदयपुर शहर से करीब 70 किमी दूर सलूंबर का है।


युवक ने प्रेमिका को बताया पत्नी और फिर
शहर से करीब 70 किमी दूर सलूंबर में पुलिस की मदद से पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस के सामने जब युवक ने प्रेमिका को पत्नी बताया तो सामने आई पत्नी ने पति को एक के बाद कई थप्पड़ जड़ दिए।
गेस्ट हाउस में मिले प्रेमी और प्रेमिका
सुबह घर पर पत्नी को पता चला कि उसका पति प्रेमिका के साथ सलूंबर गया है और किसी होटल में ठहरा हुआ है। इस पर पत्नी ने सलूंबर थाना पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी और सलूंबर के लिए रवाना हो गई। सलूंबर पुलिस ने पत्नी से जानकारी मिलने के बाद कुछ सिपाहियों को सलूंबर शहर में होटलों की तलाशी लेने भेज दिया। पत्नी भी सुबह सात बजे सलूंबर पहुंच गई। पुलिस ने सात से आठ होटलों की तलाशी ली। आखिर में पति को उसकी प्रेमिका के साथ बीएसएनएल ऑफिस के सामने गेस्ट हाउस में प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया।
गेस्ट हाउस में कमरे के बाहर पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका से पूछताछ की तो दोनों ने एक दूसरे को पति व पत्नी बताया, तभी पुलिस ने प्रेमी युवक की पत्नी को सामने बुलाया और पूछा कि यह कौन हैं। प्रेमी युवक के होश उड़ गए। गुस्साई पत्नी ने पुलिस के सामने ही पति के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। उसका गिरेबां भी पकड़ लिया। पुलिस ने बीच बचाव किया और प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को ही पाबंद कर छोड़ दिया गया। दोनों परिवार उदयपुर में वीआईपी कॉलोनी में रहते हैं।

