June 6, 2026

11 फरवरी का राशिफल: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, मिथुन और मीन राशि वाले…

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आपको जो पहले से रोग था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ने लिखने में रुचि दिखाएंगे और परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आज आपको जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए किसी से बातचीत करनी पड़ सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण उनकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिनसे उनके कारोबार पर असर भी बहुत अच्छा पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके चल रहे मनमुटाव भी समाप्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके कारण वह परेशान भी हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी माताजी आज आपसे नाराज हो सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने भविष्य में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जो लोग अपने किसी सगे संबंधी की स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान है वह आज उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको बाहर के तले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पेट दर्द और अपच जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, तो आप दोनों के बीच आ रही दूरी भी समाप्त होगी। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी दूसरे से सलाह लेने से बेहतर है कि आप अपने भाई और बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करें, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज पदोन्नति अच्छा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कुछ बेवजह की मानसिक चिंताएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आप आज अपने व्यापार में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, जिसे आपको लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए बाद में कोई परेशानी खड़ा कर सकता है। आज आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है, क्योंकि उनका दिया हुआ कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी और अपने गुरुजनों से भी स्नेह ही मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी से अपने मन की बात बतानी होगी, नहीं तो वह बाद में कोई वाद-विवाद करा सकती है। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर धन का लेनदेन करते समय अपनी सारी शर्ते बतानी होंगी, नहीं तो बाद उन्हें धोखा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आपकी माताजी की सेहत में लंबे समय से कुछ समस्या चली आ रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही शेयर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनके उस धन के वापस आने की संभावना कम है, जो लोग आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। आपकी कोई ऐसी ख्वाहिश पूरी होगी, जिसकी आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे। यदि आज आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी होगी, जिसके कारण आपको एक नई संपत्ति मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो वह भी आज दूर होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे


You may have missed