April 22, 2026

सरकारी नौकरी: भारतीय सेना में बिना परीक्षा के भी बन सकते हैं अफसर, जानें कैसे

senaa

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर युवा सिविल सर्विस (Civil Services) और भारतीय सेना (Army Jobs) में जाने की चाह रखते हैं. हर साल लाखों युवा इन सेवाओं (Army Bharti) के लिए आयोजित होने वाली एंट्रेंस परीक्षा (Entrance Exams) में शामिल होते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं.


अगर आप भी लंबे समय से भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको वहां निकलने वाली उन नौकरियों के बारे में भी पता होना चाहिए, जिनके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होती है. भारतीय सेना में नौकरी से न सिर्फ अच्छा करियर (Career), अच्छी लाइफस्टाइल, घर-परिवार के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं और अन्य लाभ मिलते हैं (Army Jobs), बल्कि इससे देश सेवा का गौरव भी हासिल होता है. जानिए भारतीय सेना के कुछ ऐसे विकल्प, जहां बिना परीक्षा के भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पा सकते हैं.

10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम
अगर आप 12वीं उत्तीर्ण हैं और सेना में बिना परीक्षा अफसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम (Army Technical Entry Scheme) के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में कम से कम 70 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की आयु सेना द्वारा निर्धारित कट-ऑफ डेट को 16.5 साल से कम 19.5 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरव्यू के जरिए किया जाता है (SSB Interview). यह इंटरव्यू प्रोसेस 5 दिन चलता है.

यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (यूईएस)
यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (यूईएस) के जरिए सेना के तकनीकी कोर में स्थायी कमीशन हासिल कर सकते हैं (UES Entry). इस स्कीम के तहत टेक्निकल कोर्स (बीई/बीटेक) के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस स्कीम में भी चयन प्रक्रिया सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (SSB Interview) द्वारा आयोजित की जाती है और इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है. फिर उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून भेजा जाता है.

टेक्निकल एंट्री-एसएससी (अल्पकालिक कमीशन)
टेक्निकल फील्ड में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भारतीय सेना में टेक्निकल इंट्री-एसएससी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन एसएसबी और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (ओटीए) चेन्नई में 49 हफ्तों की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. इसके बाद सेना में अल्पकालिक कमीशन मिलता है.


You may have missed