July 21, 2026

मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार: क्राइम पेट्रोल दिखाने के बहाने भांजी को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म

gang

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मामा और भांजी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, यहां मामा ने भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। यह पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड का है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पीड़िता के माता-पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी। तबसे वह अपनी नानी के घर में ही रह रही थी। 30 जनवरी को पीड़िता के मामा मनीष मेश्राम ने भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था जिसके बाद पीड़िता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की। इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने को अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामा मनीष मेश्राम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


You may have missed