April 22, 2026

बंदर ने ली महिला की जान, अब परिजन कर रहे बंदर पर FIR की मांग

bandar

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां बंदर के कारण एक दीवार ढह गई और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद जब परिजनों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की तो उनसे एफआईआर की डिमांड की गई। ऐसे में जब परिजन एफआईआर कराने पहुंचे तो उनसे पुलिस ने घटना के आरोपी और गवाह पूछे। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आरोपी बंदर को कैसे ढूंढा जाए और कैसे इस पर मुकदमा किया जाए।


बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी तीन दिन बाद पहुंचे, तब तक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ऐसे में मुआवजा मांग रहा परिवार बेहद परेशान बताया जा रहा है। इसके साथ ही जो कोई भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो भी खूब हैरानी जता रहा है लेकिन सवाल का जवाब किसी के पास नही है कि बंदर के खिलाफ एफआईआर कैसे दर्ज कराई जाए।

रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों को अक्सर बंदर काट लेता है तो वन विभाग के अधिकारी जांच करते हैं और पीड़ितों को राहत में 15-15 हजार रुपये का मुआवजा दे दिया जाता है। मृत महिला के परिजनों का कहना है कि घायलों को मुआवजा, लेकिन मृतकों के परिजन दर-दर भटकने पर मजबूर हैं। घटना के दौरान मौजूद बंदर को कहां से ढूंढ कर लाया जाए।


You may have missed