June 3, 2026

नई नवेली दुल्हन के कमरे में आधी रात छत के रास्ते घुसी पुलिस, फिर बेडरूम में हुआ कुछ ऐसा

IMG-20220211-WA0003

सासाराम: बिहार की राजधानी पटना के सासाराम जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस आधी रात को एक वारंटी को खोजते-खोजते नई नवेली दुल्हन के कमरे में पहुंच गई। हालांकि इस दौरान वहां महिलाओं मौजूद महिलाओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया।


यह पूरा मामला सासाराम जिले के लखनु सराय मोहल्ले का है, जहां नगर थाना की पुलिस पर आरोप लगा है कि एक वारंटी की तलाश में देर रात पुलिस छत के रास्ते से आरोपी की जगह दूसरे पड़ोसी के घर में प्रवेश कर गई। इस दौरान पुलिस ने घर में गृह स्वामी के साथ मारपीट कर महिलाओं से बदसलूकी भी की।

इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि एक दिन पूर्व ही विदाई करा कर आई दुल्हन के कमरे को भी पुलिस ने खुलवाया और आधी रात को उसके कमरे की तलाशी लेने लगी इस दौरान दुल्हन पूरी तरह से असहज हो गयी। भागम-भाग के दौरान आरोपी की जगह दूसरे के घर में छत के रास्ते से घुस गई।


You may have missed