May 8, 2026

जन्मदिन पर गिफ्ट में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

fansi

जयपुर (Jaipur) में एक 18 साल की युवती ने कथित तौर पर खुद को फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार घटना सोडाला इलाके की है. युवती इस बात से नाराज थी कि उसे जन्मदिन (Birthday) पर पबजी (PUBG) खेलने के लिए नया मोबाइल (Mobile Phone) नहीं दिया गया था. मामले में समाचार एजेंसी एएनआई ने बात करते हुए जयपुर एसपी राज कुमार गुप्ता ने कहा कि 12वीं क्लास की 18 वर्षीय छात्रा ने 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया.


इस मौके पर छात्रा ने अपने माता-पिता से पबजी खेलने के लिए नए मोबाइल फोन की डिमांड की. इसपर पिता ने 12वीं क्लास की परीक्षा खत्म होने के बाद नया फोन खरीद कर देने का वादा किया. माना जा रहा है छात्रा को इस बात का बुरा लगा और उसने आत्महत्या कर ली. मामले में जांच जारी है.


You may have missed