Video वायरल: बंदूक की नोंक पर एक्ट्रेस एकता कपूर को बदमाशों ने किया किडनैप!
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की जामी मानी एक्ट्रेस एकता कपूर को लेकर एक शॉकिंग खबर आई है। दरअसल टीवी वर्ल्ड की सबसे स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को कुछ गुंडों ने बंदूक की नोंक पर किडनैप कर लिया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


एकता कपूर को बदमाशों ने घेरा, फिर धमकाया?
जी हां, एकता कपूर को उनके बालाजी ऑफिस के बाहर कुछ बदमाशों ने कैद कर लिया। वे एकता को किडनैप कर फरार हो गए। हुआ यूं कि एकता कपूर अपने ऑफिस के बाहर पैपराजी को पोज दे रही थीं। तभी कुछ नकाबपोश गुंडे आए और एकता को कि़डनैप करने की कोशिश की। बदमाशों ने पैपराजी को वहां से निकलने की धमकी दी एक बदमाश बंदूक ताने एकता कपूर को गाड़ी के अंदर बैठने को कह रहा है धमका रहा है।
View this post on Instagram
डरी सहमीं एकता कपूर को समझ ही नहीं आया कि एक पल में ये क्या हो गया। वो बदमाश को कहती हैं कि वे उन्हें नहीं जानती हैं। बदमाश एकता को गाड़ी के अंदर बैठने को फोर्स करता है। एकता गाड़ी में बैठती हैं। फिर बदमाश एकता को लेकर फरार हो जाते हैं। आपको भी ये वीडियो देखकर झटका लगा होगा। अब इतना परेशान करने वाला वीडियो भी है। पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि एकता को किसी ने किडनैप नहीं किया है। ये एक प्रैंक वीडियो नजर आता है। जो शायद एकता ने जानबूझकर अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के प्रमोशन के लिए किया है।

