April 20, 2026

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को हाई कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया सम्मानित, बॉलीवुड ​​​​​​​गानों पर लिप-सिंक कर हुए थे फेमस

IMG-20220222-WA0004

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारत ने बड़ा सम्मान दिया है। तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने पॉल को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया। किली पॉल भारतीय गानों की लिप सिंकिंग करके ही दुनियाभर में फेमस हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अब लाखों में फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त बिनाया प्रधान ने सोमवार को ट्विटर पर किली पॉल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। फोटो में बिनाया प्रधान भारतीय दूतावास कार्यालय में पॉल को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ आज तंजानिया भारतीय उच्चायोग में एक खास मेहमान किली पॉल आए…जिन्होंने भारतीय फिल्मों के मशहूर गीतों पर अपने वीडियो से लाखों भारतीयों के दिल जीत लिए हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक कर पॉपुलर हुए भाई-बहन
दरअसल, किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल दोनों लंबे समय से बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर लिप-सिंक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों के वीडियोज को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भाई-बहन की इस जोड़ी ने अपने वीडियोज से कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी दिल जीते हैं।


You may have missed