April 18, 2026

छत्तीसगढ़: बारातियों को लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 की मौत

IMG_20220301_144137

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। यह हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।


सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था। बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। पता चला है कि विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

घटना के बाद आस-पास लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज अभी किया जा रहा है। उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में राजेंद्र खलखो (4),आरती बड़ा(16) और जीवन मिंज(48)की मौत हुई है।


You may have missed