रायपुर के महादेव घाट पर बड़ा हादसा, नदी में डूबने से नाबालिग युवती की मौत
रायपुर: राजधानी रायपुर के महादेव घाट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां नदी में डूबने से एक नाबालिग युवती की मौत हो गई हैं। सूचना मिलने पर डीडी नगर पुलिस पहुंची। नदी से बच्ची का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के मौके पर युवती महादेव घाट पर पूजा करने गई थी। इस दौरान नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। लड़की की उम्र 13 से 14 साल बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

