June 6, 2026

कच्चा बादाम फेम भुबन बड्याकर हुए सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

kachcha badam

बीरभूम: कच्चा बादाम फेम भुबन बड्याकर एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भुबन कार चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनको सीने में चोट आई है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। भुबन मूंगफली बेचते हैं। वह अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं।

पुराने समान के बदले मूंगफली बेचने के लिए भुबन गाने की तरह कुछ लाइनें गाते हैं। एक दिन उन्होंने यह गाना मोबाइल में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उनका गाना कच्चा बादाम वायरल हो गया और भुबन रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। 3 से 4 किलो मूंगफली बेचकर दिन में 200 से 250 कमाने वाले भुबन अब लाखों रुपए के मालिक हैं।


You may have missed