April 19, 2026

अजीबो गरीब मामला: पत्नी का मेकअप पसंद न आने पर भड़के पति ने सैलून में कराई तोड़फोड़

IMG-20220307-WA0010

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं, यहां नगर निगम के जई ने एक सैलून पर बुलडोजर चलवाया है| बता दें कि सैलून में बुलडोजर गैर कानूनी काम या अतिक्रमण के लिए नहीं चलाया गया था, बल्कि इसलिए चलवाया गया था क्योंकि जई की पत्नी को सैलून से कराया हुआ मेकअप पसंद नहीं आया| नगर निगम जई की पत्नी अपना मेकअप करवाने ब्यूटी पार्लर पहुंचीं लेकिन मेकअप पसंद ना आने से मामला बिगड़ गया| जिसके बाद सलून में मार पीट हुई और बुलडोजर चला| बता दें कि जब यह मामला मीडिया में आया और उजागर हुआ तो विभाग ने जई को निलंबित कर दिया|


यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 38 स्थित कट स्टाइल सैलून का है| सैलून के मैनेजर संदीप कुमार दिल्ली महरौली के निवासी है| उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नगर निगम के जई राकेश कुमार अपनी पत्नी और अन्य महिला के साथ आए| सैलून मालिक ने कहा कि इन्हें जो सुविधाएं चाहिए, वो दे दो| जई अपना फेशियल करवा कर चले गए| इनकी पत्नी और महिला यहीं रुक गए|

सैलून के मैनेजर संदीप कुमार ने आगे बताया कि जेई की पत्नी को जिस प्रॉडक्ट से मेकअप कराना था, वह सैलून में नहीं था। जिसके बाद स्टाफ ने वह प्रॉडक्ट मंगवाने की बात कही। इसी बीच महिला की साड़ी बांधी गई, लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आई। फिर हेयर स्टाइल को भी नापसंद कर दिया। जिसके बाद नगर निगम जेई की पत्नी ने ब्यूटीशियन से बदसलूकी की और पति को कॉल कर बुला लिया।

5000 हजार का बिल नहीं चुकाया
कुल मिलाकर सैलून का बिल 5000 रुपए बना लेकिन जई बिना बिल के पैसे दिए सैलून से दोनों महिलाओं को लेकर चले गए| आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कर्मचारी से मारपीट भी की| करीब 10 मिनट बाद ही नगर निगम की गाड़ी से कर्मचारी आए और शॉप के ऊपर लगे बोर्ड को 10 मिनट में हटाने को कहा। जिसके बाद टीम ने बोर्ड तोड़ दिया। सैलून के नाम से बनी कुछ होर्डिंग ऑटो में रखी थी, जिसे टीम लेकर चली गई|

सैलून का आरोप है कि जब सैलून के एक कर्मचारी ने नगर निगम के कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया तो उसे धक्का मारा गया| सैलून के मैनेजर ने जई और अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारे जाने की धमकी और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है| वहीं सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर दिनेश का कहना है कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है|

जई को किया गया निलंबित
बता दें कि मामला जब मीडिया में आया तो तूल पकड़ता चला गया| जिसके बाद नगर निगम के कमिश्नर मुकेश आहूजा ने जई को ससपेंड कर दिया है| जई को जॉइंट कमिश्नर-4 बके संबंद्ध किया गया है| अधिकारीयों का कहना है कि जई के खिलाफ विभागीय जांच की आदेश भी दिए गए है|


You may have missed