April 19, 2026

10वीं-12वीं के छात्रों को दिए जाएंगे बोनस अंक, जानिए क्यों…

PEPAR2

भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो गई है, लेकिन शुरुआती दिनों में शिक्षा मंडल की लापरवाही सामने आई है। दरअसल बोर्ड की परीक्षा में 6 से ज्यादा गलत सवाल पूछे गए थे। अब बोर्ड ने इसका विश्लेषण और विचार करते हुए, मध्यप्रदेश बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।


जानकारी के अनुसार 10वीं के गणित के पेपर में 6 से ज्यादा सवाल गलत पूछे गए थे। जबकि 12वीं के बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स में भी गलत सवाल पूछे गए थे। अब गलत सवालों के बदले छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। जिसके लिए 30 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2022 का परिणाम भी अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।


You may have missed