June 7, 2026

उर्फी जावेद ने ऐसी जगह बनवा लिया टैटू, फैंस देख बोले- अतरंगी पीस

IMG-20220308-WA0006

मुंबई: अपने अतरंगी अवतार के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाली बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उर्फी अपने आउटफिट को लेकर नहीं बल्कि किसी और चीज की वजह से सुर्खियों में हैं। उर्फी का टैटू इस बार सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।


उर्फी ने कमर के ऊपर एक खास टैटू बनवाया हुआ है जो अक्सर उनके आउटफिट्स में फैंस को नजर आता है। इस बार उन्होंने खुद अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया है। उर्फी ने फैदर का टैटू बनवाया हुआ है। उनका ये स्टाइलिश टैटू फैंस को काफी पसंद आता है। वह हमेशा उनके इस टैटू की तारीफ करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस को पसंद आया टैटू
वीडियो में उर्फी ने व्हाइट कलर का ब्रालेट पहना हुआ है. इस वीडियो में उनके मेकअप को भी काफी पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने कमेंट किया- अतरंगी पीस। वहीं दूसरे फैन ने लिखा-उनका मेकअप बहुत शानदार है। एक फैन ने तो उर्फी को फायर तक कह डाला।


You may have missed