रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में राज्य का 22वां और अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। बजट में छतीसगढिया परीक्षार्थियों को बड़ी सौगात दी हैं। अब व्यापम एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य स्थानीय प्रतिभागियों का परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है।