May 8, 2026

Holi 2022: होली पर अपनी त्वचा और बालों को रंगों से रखना है सेफ, तो अपनाएं ये स्टेप

holi 2022

नई दिल्ली: होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है। इस त्यौहार में लोग रंगों से खेलते हैं। वहीं साल 2022 का होली इस बार 18 मार्च शुक्रवार को पड़ रहा है। दोस्तों, परिजनों के साथ होली मिलते हैं, गालों में रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। कई बार रंग आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। रंग से एलर्जी, गीले रंग के न साफ न होने पर होने वाली दिक्कतों से लोग होली के बाद परेशान हो जाते हैं।


लड़कियां तो होली में रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा का ख्याल रख लेती हैं, लेकिन लड़के इस मामले में लापरवाही कर जाते हैं। जिसके कारण होली के बाद अधिकतर लड़कों के चेहरे पर रंग ज्यादा दिन तक टिका रहता है और कुछ लड़कों की त्वचा पर भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि लड़के भी रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें।

त्वचा पर लगाएं मॉइश्चराइजर
लड़कियों की तरह लड़कों को भी होली खेलने से पहले अपने चेहरे को बचाने के लिए भरपूर मात्रा में मॉइश्चराइजर लगा लेना चाहिए। इससे चेहरे की नमी बनी रहेगी, जिससे रंग पूरी तरह से त्वचा के अंदर नहीं पहुंच सकेगा और रंग छुड़ाना आसान हो जाएगा।

सनस्क्रीन लोशन
होली तक सर्दियां चली जाती हैं और धूप होने लगती है। धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। गीला रंग सूखने के बाद त्वचा कटने और चुभने लगती है। इससे राहत पाने के लिए होली से पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लेना चाहिए। इससे आपकी त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव पर्त होगी जिससे रंगों का असर त्वचा के ऊपरी हिस्से पर ही रहेगा और रंग त्वचा के अंदर नहीं पहुंचेगा।

उबटन
होली के बाद जब आप त्वचा का रंग छुड़ाते हैं तो साबुन से नहाने से आपकी त्वचा रूखी हो जाती है और चेहरा फटने लगता है। साबुन का इस्तेमाल करने के बजाए रंग खेलने के बाद बेसन या फिर आटे का उबटन बनाकर त्वचा पर मसाज करें। रंग छूटने लगेगा। फिर माइल्ड सोप से नहाएं।


You may have missed