April 18, 2026

LOCKDOWN: चीन में कोरोना की नई लहर के बाद 13 शहरों में फुल लॉकडाउन

lauk2

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 876 नए मामले सामने आए है। वहीं 3 हजार 884 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2 हजार 876 नए मामले आए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 5 लाख 16 हजार 072 लोग कोरोना से जान गंवा चुके है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 32 हजार 811 है।

इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 24 लाख 50 हजार 055 हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.38 प्रतिशत है। देश में वैक्सीन की अब तक 180 करोड़ 60 लाख 93 हजार 107 डोज दी जा चुकी है।

चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लगा लॉकडाउन
चीन में पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 5,280 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 3,507 घरेलू केस हैं। महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार ये सर्वाधिक मामले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 5 करोड़ चीनी नागरिक अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।


You may have missed